Categories: News

विश्वविद्यालय गोरखपुर की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर देखें छात्र

Estimated reading time: 1 minute

(www.chaipanchayat.com)
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक तथा परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। कुलसचिव डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि सभी परीक्षा परिणाम आज विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर घोषित कर दिए गए है जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर तथा जन्मतिथि अंकित करते हुए अपना परिणाम देख सकेंगे।

14 अक्टूबर से 23 तक चली प्रवेश परीक्षा
कुलसचिव ने बताया कि 14 अक्टूबर से आरम्भ होकर 23 अक्टूबर तक चली। इन परीक्षाओं में स्नातक तथा परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए कुल 38,167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। समन्वयक, स्नातक प्रवेश परीक्षा प्रो. राजवंत राव ने बताया कि आज बीएससी(बायो), बीएससी (गणित), बीएससी(कृषि),बीएससी(गृह विज्ञान), बीएससी (नर्सिंग बेसिक), बीपीटी, बीएससी (एमएलटी), बीए, बीए एलएलबी, बी कॉम, बीबीए तथा बीसीए की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए।

एमएससी कृषि और बीजे के परिणाम आएंगे जल्द
परास्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि परास्नातक इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान, प्राणि विज्ञान, भौतिकी, गणित, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, गृहविज्ञान, माइक्रो बायोलॉजी, भूगोल, मनोविज्ञान, उर्दू, समाजशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र, दृश्यकला,शिक्षाशास्त्र, एम कॉम,एलएलएम, एलएलबी, बीएससी( नर्सिंग पोस्ट बेसिक) के लिए आयोजित परीक्षाओ के परिणाम घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमएससी (कृषि) तथा बीजे के परीक्षा परिणाम अतिशीघ्र जारी होंगे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago