Categories: Crime

चिलुआताल इलाके में आनर किलिंग, बहन की हत्याकर भाई ने दी पुलिस को सूचना

Estimated reading time: 1 minute

(www.chaipanchayat.com)
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके में गुरुवार की शाम एक भाई ने सगी बहन को मार डाला। घर में रखे फावड़े से उसकी हत्या करके पुलिस को सूचना दी। सनसनीखेज घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने भाई को हिरासत में ले लिया है। दो साल से आरोपित की बहन का प्रेम संबंध गांव के एक युवक संग चल रहा था। करीब दो साल से दोनों एक दूसरे से चोरी—छिपे मिल रहे थे। दो माह पूर्व भी दोनों कहीं चले गए। तब परिवार के लोग किसी तरह से उनको खोजकर ले आए। लोकलाज की वजह से पुलिस को सूचना देने के बजाय आपस में सुलह—समझौता कर लिया। तब घर के लोगों ने किशोरी को रिश्तेदारी में भेज दिया। दुर्गा पूजा में किशोरी घर लौटकर आई तो दोबारा उसने युवक से मिलना—जुलना शुरू कर दिया। गुरुवार को मौका देखकर वह घर से कहीं बाहर गई। उसके घर पहुंचने पर भाई को जानकारी हुई तो वह आपा खो बैठा। बहन की हरकतों से नाराज़ भाई ने फावड़े से हमला करके उसकी हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस को फोन करके वहीं बैठा रहा। घटना की सूचना पाकर चिलुआताल थाना के प्रभारी नीरज राय फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपित भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

7 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

8 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago