Categories: News

रेल हॉस्पिटल के यूरिनल में पार्टी के रंग में लगी टाईल्स देख कर बिफरे सपाई

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ललित नारायण मिश्र चिकित्सालय के भीतर यूरिनल में सपा के रंग में लगी टाईल्स को देखकर सपाई बिफर गए हैं। सपा के ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी देते हुए काफी नाराजगी जताई है। सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी ने इसकी निंदा करते हुए टाईल्स को हटाने की मांग की है। रेलवे जीएम को पत्र देकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। राजनीतिक मुद्दा गरम होने अधिकारी भी सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

रेलवे हॉस्पिटल की तस्वीर शेयर करते हुए सपा के ट्वीटर हैंडल से कहा गया है कि दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना है। एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय है। इसे संज्ञान में लेकर कार्यवाही की जानी चाहिए।

ट्वीट के जवाब में रेलवे ने ये कहा,
“स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गोरखपुर रेलवे हॉस्पिटल के टॉयलेट में लगे यह टाईल्स वर्षों पुराने हैं। इन टाईल्स को लगाने का उद्देश्य बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई भी सम्बन्ध नही है। आइए साथ मिलकर स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करें।
पंकज कुमार सिंह – सीपीआरओ, एनईआर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago