बोले अभिनेता संजय मिश्रा: यूपी में फ़िल्म सिटी का निर्माण सराहनीय, फिल्मों को थियेटर तक ले जाने की पहल करे सरकार

Estimated reading time: 1 minute

(www.chaipanchayat.com)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की घोषणा सरकार की सकारात्मक पहल है। फिल्म सिटी के साथ-साथ सरकार फिल्मों को थियेटर तक ले जाने की पहल करे। क्योंकि फिल्में तो बन जाएंगी। लेकिन वह यदि सिनेमा हॉल तक नहीं पहुंचीं तो उसकी सार्थकता नहीं रह जाएगी। यह कहना है फ़िल्म अभिनेता संजय मिश्रा का।
रोजमर्रा की भाषा है वेब सीरीज़ की अश्लीलता
मंगलवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की तरफ से आयोजित परिचर्चा एवं साक्षात्कार कार्यक्रम में उन्होंने कहाकि वेब सीरीज की फिल्मों में अश्लीलता को हम अश्लीलता ना कह करके इसे रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली भाषा कह सकते हैं। इस पर किसी सेंसर की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सिनेमा, समाज का आईना होता है और आईना झूठ नहीं दिखाता। जो समाज में हो रहा है। वह उसे व्यक्त करता है।

सिनेमाहाल बचाए सरकार, वरना सब बेकार
उन्होंने कहा कि जिस तरह से धीरे-धीरे सिनेमा हॉल बंद हो रहे हैं। उसी प्रकार सिनेप्लेक्स भी आने वाले समय में बंद हो जाएंगे और लोग मोबाइल पर फिल्में देखते नजर आएंगे। अगर हम अभी इसको लेकर सतर्क नहीं हुए तो यह दिन जल्द ही सामने होगा। सरकार को चाहिए कि फिल्म सिटी निर्माण के साथ-साथ सिनेमाघरों को पुनः व्यवस्थित करें। ताकि उसमें फिल्में चलाई जा सकें। यदि सिनेमा हाल ना रहे तो सिनेमा बनाने का क्या फायदा।
तो और समृद्ध होगा भोजपुरी सिनेमा
उन्होंने कहा कि यदि गोरखपुर के लोग कोई फिल्म बनाते हैं तो वह कम बजट में भी काम करने के लिए तैयार हैं। ताकि गोरखपुर में फिल्मों को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच मिले। संजय ने कहा कि भोजपुरी फिल्में देखने के लिए लोग सिनेमा हाल तक नहीं जाते हैं। जबकि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को देखने वहां के दर्शक खूब जाते हैं। ऐसे में यदि भोजपुरी क्षेत्र के लोग सिनेमा हॉल में पहुंचे और फिल्मों को देखें तो भोजपुरी सिनेमा और भी समृद्ध हो सकता है।


मिलेगा सभी राज्य के लोगों को रोजगार

संजय मिश्रा ने बताया कि बचपन में गोरखनाथ मंदिर आया था। बड़े होने पर फिर से आया हूं। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्मों के प्रति कितनी सक्रियता है। इसी से यह स्पष्ट होता है। फ़िल्म सिटी से सभी राज्य के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। संजय मिश्र ने कहा कि पहले और अब की फिल्मों में काफी बदलाव आए हैं। अपने संघर्ष के दिनों की याद भी उन्होंने ताजा की। बताया कि कैसे अंडे के ठेले लगाए और दूसरे काम भी किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़कर बोलने से भाव नहीं आते। उसे समझने की जरूरत भी होती है।
साफ-सफाई है सबकी जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि मैं पटना नगर निगम के स्वच्छता कार्यक्रम से भी जुड़ा हूं। यह कोई अभियान नहीं है। बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें स्वच्छ, साफ – सुथरा परिवेश रखना चाहिए। इसके पूर्व वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडे ने संजय मिश्र से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष मृत्युंजय शंकर सिन्हा ने किया। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कंडेय मणि त्रिपाठी ने सिने अभिनेता संजय मिश्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अतुल मुरारी तिवारी, महामंत्री मनोज यादव, संयुक्त मंत्री आशीष भट्ट, कोषाध्यक्ष बैजू गुप्ता, पुस्तकालय मंत्री निखिलेश प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य दीपक त्रिपाठी, अंगद प्रजापति , संजय कुमार के साथ-साथ प्रगति इन होटल के मालिक ध्रुव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago