Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के तरकुलहा देवी मंदिर और महराजगंज के लेहड़ा देवी मंदिर में पर्यटन विकास की योजनाओं का शिलान्यास किया। दोनों जगहों पर जिला प्रशासन ने खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां की थीं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर के क्षेत्रीय जनता भी काफी उत्सुक नजर आई। लगातार बारिश होने पर भी लोग जमे रहे।
मुख्यमंत्री नवरात्र के पहले दिन वाराणसी से हेलिकाप्टर में महराजगंज स्थित लेहड़ा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन पूजन के बाद शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ने लेहड़ा देवी मंदिर में 2.98 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस प्रोजेक्ट के लिए शासन ने 1.29 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
उसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से तरकुलहा देवी मंदिर पहुंचे। वहां भी मंदिर में दर्शन के बाद सीएम ने 2.14 करोड़ रुपये की लागत से पयर्टन विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भारी बारिश के बीच उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। तरकुलहा माता मंदिर के इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 88 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को जारी कर दिए हैं।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…