Categories: Crime

खोराबार में बंधक बनाकर 2.60 लाख रुपए, 35 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में सुनार के भांजे को बंधक बनाकर बदमाशों ने 2 लाख 60 हजार नकदी और 35 लाख के गहने लूट लिए। गैस कटर लेकर पहुंचे बदमाशों ने घंटों दुकान में उत्पात मचाया। उनके जाने के बाद किसी तरह से बाहर निकले भांजे ने पड़ोसी की मदद से मामा को सूचना दी। रविवार की रात हुई घटना से परेशान पुलिस दिनभर दौड़भाग करती रही। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बदमाश उठा ले गए हैं। इसलिए कस्बे में दूसरी जगहों पर लगे कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की बात कही। बताया कि पुलिस की कई टीम बनाई गई है।

गैस कटर से काटकर उठा ले गए गहने
कुसम्ही बाजार के रुद्रपुर टोला निवासी गिरधारी लाल की मेन मार्केट में मोहनलाल गिरधारी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दो साल पुरानी दुकान में उनका भांजा गणेश रात में सो जाया करता था। रविवार की रात एक बजे के करीब दुकान के पीछे का ग्रील गैस कटर से काटकर चार बदमाश अंदर दाखिल हो गए। दाखिल होते ही बदमाशों ने गणेश को पिस्टल सटा दिया। उसे गोली मारने की धमकी देते हुए हाथ—पैर रस्सी से बांधकर बाथरूम में धकेल दिया। गैस कटर से तिजोरी काटकर उसमें रखी 2.60 लाख रुपए नकदी, 350 ग्राम सोने के गहने, 15 किलो चांदी के गहने 50 से 60 ग्राम अन्य ग्राहकों के गिरवी रखे हुए जेवर उठा ले गए। जांच पड़ताल के बाद गिरधारी ने सभी गहनों की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई। तहरीर मिलने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस को तहरीर मिली है। व्यापारी ने दुकान में बदमाशों के घ़ुसकर चोरी करने की बात बताई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
सुमित शुक्ला, सीओ कैंट

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago