Categories: Crime

सीरियल मर्डर की धमकी देकर बर्खास्त सिपाही ने वायरल किया वीडियो, मुकदमा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बस्ती के बर्खास्त सिपाही ने गोरखपुर में सीरियल मर्डर करने की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई। ​कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला, गोनर निवासी दिग्विजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम सर्विलांस की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटा रही है। बस्ती पुलिस लाइन में तीन और चार दिसंबर को दुर्व्यवहार करने के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। उसने पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहे। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया। 10 दिसंबर को भी उसने पुलिस लाइन में हंगामा किया। कुर्सियां तोड़कर साथी पुलिस वालों संग अमर्यादित व्यवहार किया। फेसबुक पर लाइव होकर गलत बातें कहने पर एसपी हेमराज मीणा ने उसे बर्खास्त कर दिया। इसके बाद उसने एसपी हेमराज मीणा को भी जानमाल की धमकी दी। कप्तान पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।

दो दिन पहले फेसबुक पर लाइव होकर दी धमकी
जमानत पर छूटने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। रविवार को उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। फेसबुक पर लाइव होकर दि​ग्विजय ने गोरखपुर में तीन सीरियल मर्डर करने की धमकी दी। उसने कहा कि पहली हत्या वह मोहद्दीपुर में करेगा। हत्या क्यों और किसकी हुई है। यह बात घटना के बाद पता चलेगी। मामला संज्ञान आने पर डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने सिपाही के दिग्विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब सरगर्मी से उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उसके खिलाफ बस्ती में एक नया मुकदमा लिखा गया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago