Estimated reading time: 0 minutes
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव करेंगे विस्तारित क्लिनिक का उद्घाटन, आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं से होगा सुसज्जित
गोरखपुर। विजय चौक स्थित फैमिली डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर का विस्तारित और रेनोवेटेड स्वरूप 15 अगस्त को मरीजों के लिए उपलब्ध होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार शाम पांच बजे क्लिनिक के नवनिर्मित एक्सटेंडेड क्लिनिकल एरिया एवं रेनोवेटेड क्लिनिक का उद्घाटन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव करेंगे। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
क्लिनिक के विस्तारीकरण के बाद मरीजों को दंत एवं मुख रोगों के उपचार के लिए अधिक सुविधाजनक और आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ क्लिनिकल एरिया को आधुनिक दंत चिकित्सा की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया गया है।
फैमिली डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर में दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ, आरसीटी एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ तथा कॉस्मेटिक एवं डेंटल सर्जन डॉ. गरिमा श्रीवास्तव मरीजों को दंत समस्याओं के उपचार के साथ कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री से संबंधित सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि क्लिनिक के विस्तार का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित, आरामदायक और आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था में मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार अनुभव को प्राथमिकता दी गई है।
उद्घाटन समारोह सिनेमा रोड पर कुमार कुल्फी हाउस के बगल में विजय चौक स्थित क्लिनिक परिसर में होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के आमंत्रक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं डॉ. गरिमा श्रीवास्तव हैं। एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने भी अतिथियों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

