बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

Estimated reading time: 1 minute

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रविवार को बैकुंठपुर में विधायक ई. सरवन निषाद ने जन चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा से जोड़ने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों के कल्याण और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। पेयजल, सड़क, विकास कार्यों समेत स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ई. सरवन निषाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि के रूप में वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

जन चौपाल में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर मल्ल, शक्ति केंद्र संयोजक जनार्दन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रधान उपेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बैजनाथ गुप्ता, रामदास मौर्य, भूतपूर्व सैनिक सुरेश प्रसाद, रामनवल मौर्य, दीपक कुमार, पूर्व प्रधान शशिभूषण यादव, देवमुनि सिंह, मिट्ठू गुप्ता, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौबे, मंडल मंत्री अनिल सिंह, नेमधारी पासवान, प्रधान दिलीप यादव, राहुल जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, शुभम जायसवाल, रामभरोसे कोटेदार, अमरनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply