गोरखपुर में JCI नवरंग कार्यक्रम संपन्न, भजन संध्या और डांडिया की धूम

IMG-20261013-WA0037

Estimated reading time: 1 minute

नवरात्रि के रंग, JCI के संग कार्यक्रम में भक्ति, गरबा-डांडिया और सिंदूर उत्सव का संगम; विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

चाय पंचायत, गोरखपुर। JCI गोरखपुर मिडटाउन की ओर से मंगलवार, 13 अक्टूबर को सिविल लाइंस स्थित वैष्णवी लॉन में ‘JCI नवरंग – नवरात्रि के रंग, JCI के संग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शाम छह बजे से आयोजित इस उत्सव में भजन संध्या, डांडिया, सिंदूर उत्सव और पारंपरिक परिधानों की छटा देखने को मिली। धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक सहभागिता से सजे आयोजन में सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भजन संध्या रही। भजन गायक निखिल साहू ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं, यशश्री ने माता रानी के दिव्य स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन में डांडिया और गरबा के साथ सिंदूर उत्सव ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के लिए भंडारे तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। उत्सव को और रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें बेस्ट ड्रेस्ड मेल, बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल, बेस्ट डांडिया/गरबा कपल और बेस्ट ड्रेस्ड किड जैसी श्रेणियां शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से पारंपरिक भारतीय वेशभूषा, सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल और मयंक मित्तल, आईपीसीपी रश्मि अग्रवाल तथा पूर्व चेयरपर्सन पूजा गोयल सहित JCI गोरखपुर मिडटाउन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बनाया।

भजन संध्या के कार्यक्रम निदेशकों के रूप में जेसी संदीप अग्रवाल, जेसी रौनक केजरीवाल, जेसी अभिषेक जायसवाल, जेसीआरटी प्रतिभा जैन, जेसी कृति गर्ग, जेसीआरटी रंजना और जेसीआरटी रुचि पालरीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जेएफए सीए सौरभ अग्रवाल, सचिव एचजीएफ किशन अग्रवाल, चेयरपर्सन एचजीएफ तन्या जायसवाल और चेयर सेक्रेटरी जेसीआरटी नेहा त्रिबेवाल सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजन टीम का योगदान रहा।

JCI गोरखपुर मिडटाउन का यह आयोजन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द और सामाजिक एकजुटता मजबूत करने की पहल बना। संस्था के जनसंपर्क अधिकारी एचजीएफ विकास स्वरूप ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply