14 साल की उम्र में हीतिन निषाद को मिली कप्तानी, हरिद्वार में इंडिया टी-10 चैंपियन ट्रॉफी में दिखा रहे दमखम

IMG_20261016_144245

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर के खोराबाबर निवासी नौवीं के छात्र का चयन, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी दिखा रहे प्रतिभा; उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर

@राम प्रताप विश्वकर्मा

चाय पंचायत, गोरखपुर। गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे 14 वर्षीय हीतिन निषाद उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित इंडिया टी-10 चैंपियन ट्रॉफी में प्रतिभाग कर रहे हैं। मोतीराम अड्डा क्षेत्र के खोराबाबर निवासी हीतिन को इतनी कम उम्र में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हीतिन की उपलब्धि से परिवार के साथ गांव के लोग उत्साहित हैं।

हीतिन निषाद मनोज निषाद के पुत्र हैं और रॉयल एकेडमी में कक्षा नौ के छात्र हैं। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। क्रिकेट के प्रति उनकी लगन को देखते हुए माता-पिता ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया और हर कदम पर सहयोग किया। लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के चलते उन्हें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है।

गोरखपुर में ट्रायल के बाद हुआ चयन

हीतिन के मामा सचिन निषाद ने बताया कि करीब दो महीने पहले गोरखपुर में डूबियारी पुल के पास स्थित पूर्वांचल एकेडमी में उनका ट्रायल हुआ था। ट्रायल में चयन के बाद उन्हें आगे खेलने का अवसर मिला। महज 14 वर्ष की उम्र में टीम की कप्तानी संभालना उनकी उपलब्धि को खास बनाता है। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खिलाड़ी के मामा मामा सचिन निषाद।

गांव में खुशी, बेहतर भविष्य की उम्मीद

हीतिन के हरिद्वार में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने से परिवार तथा गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग उनके प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर क्रिकेट में आगे बढ़ने की उनकी कोशिश क्षेत्र के दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। परिजनों को उम्मीद है कि हीतिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Leave a Reply