Gorakhpur School Holiday: गोरखपुर में 21 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, डीएम के अनुमोदन पर आदेश जारी

IMG_20261020_185053

Estimated reading time: 1 minute

Gorakhpur School Closed on October 21: विजयदशमी और मूर्ति विसर्जन के चलते प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश, सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश

चाय पंचायत, गोरखपुर।

Gorakhpur School Holiday News: गोरखपुर में विजयदशमी पर्व और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर 21 अक्टूबर 2026 को सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की अनुमति और अनुमोदन के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

CBSE, ICSE समेत सभी बोर्डों के स्कूल रहेंगे बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए घोषित यह अवकाश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड समेत सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त और गैर सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा।

स्कूलों को आदेश के अनुपालन के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने सभी संबंधित विद्यालयों को अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply