Categories: Politics

Social media में ट्रेन्ड हो रही सीएम योगी की एक तस्वीर, जानिए कब- कहां और कैसे हुआ ये वाकया

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेन्ड हो रही है। एक मुस्लिम महिला की गोद में बैठी बच्ची को पुचकारते हुए योगी अन्नप्राशन करा रहे हैं। ये तस्वीर रविवार (9 फरवरी) को खोराबार के पीएचसी पर आरोग्य मेले के शुभारंभ में ली गई थी। मौका था तीन बच्चों के अन्नप्राशन का जिनको सीएम के हाथ से भोजन प्रारंभ करने का अवसर मिला। सभी मासूम करीब सात माह उम्र के हैं।

सूबा बाजार निवासी तस्लीमा की सात माह की बेटी रोजी को खीर खिलाते हुए ली गई तस्वीर सभी को भा रही है। इस अवसर पर योगी ने तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही पांच महिलाओं की गोद भराई भी की।

इसके अलावा जरलही निवासी सविता देवी के सात महीने के बेटे करन और सूबा बाजार में रहने वाली बेबी की सात महीने की बेटी आस्था को भी मुख्यमंत्री ने अन्नप्राशन कराया। इसके बाद गर्भवती अंजली, सरिता, सुमति, अन्नू, विमला की गोदभराई की रस्म मुख्यमंत्री ने पूरी की।

रविवार को निःशुल्क जांच और मुफ्त दवा की सुविधा
खोराबार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा कि पूर्वांचल के इन पिछड़े जिलों से प्रदेश भर के लिए योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य यह है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले। जंगल में निवास करने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले, उनका जीवन स्तर सुधरे, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर न सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास करें बल्कि देश और समाज के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि सूबे के 4200 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को निःशुल्क दवाई और जांच की सुविधा होगी। मरीज के गंभीर दशा में होने पर उसे जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज भेजकर इलाज कराया जाएगा।  

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago