Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। आईटीएम कालेज गीडा में तीन दिन दिवसीय “परम्परा- 2020” कार्यक्रम का रंगारंग शुभारंभ सोमवार को हुआ। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव रंजन ने कबूतर और गुब्बारा उड़ाकर उद्घाटन किया। संस्थान के प्रबंध समिति के सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, निदेशक डा. एमके सिंह, फार्मेसी विभाग के निदेशक डा.पीडी पाण्डा ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता प्रदान कर किया।
मुख्य अतिथि सीईओ गीडा संजीव रंजन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हम सभी को छात्र जीवन की याद दिलाते हैं, जिसका आनन्द सभी को जरूर उठाना चाहिए। आप की जिस क्षेत्र में रुचि हो उसमें प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें।
संस्थान में आयोजित होने वाले टेक्निकल स्पोर्ट गेम और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। टेक्निकल कार्यक्रम के तहत रोबो रेस, रोबो वार सहित कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। खेलकूद में खो-खो, बालीबाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल सहित कई खेल आयोजित हुए।। फोक नाईट का शुभारंभ नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने वर्ष 2019-20 के एमबीए प्रथम वर्ष, बीटेक मैकेनिकल के प्रथम- द्वितीय और तृतीय वर्ष के टॉपर को पुरस्कार दिया। साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए गए। संस्थान के प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया और संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…