Categories: EntertainmentNational

31 साल बाद एक साथ नजर आएंगे टीवी के राम, लक्ष्मण और सीता

Estimated reading time: 1 minute

मुंबई। वर्ष 1989 तक दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक रामायण का एक- एक किरदार लोगों के जेहन में रचा- बसा है। देश के सबसे लोकप्रिय इस धारावाहिक में श्रीराम बने अरुण गोविल, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और मां सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका को रामायण के बाद फिर कभी एक साथ नहीं देखा जा सका। मगर अब 31 साल बाद फिर से अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखालिया को एक साथ देखने का मौका मिलेगा।

चर्चित कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस हफ्ते तीनों मौजूद रहेंगे। शो के दौरान अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया से कपिल शर्मा अपने अंदाज में सवाल पूछते नजर आएंगे। इस दौरान उन कई सवालों के जवाब भी मिलेंगे जिनसे दर्शक अभी तक तक अंजान थे। शो के इस खास एपिसोड की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी स्टूडियो के भव्य सेट पर की गई। इस एपिसोड का प्रसारण 7 मार्च, शनिवार को रात साढ़े नौ बजे से सोनी टीवी पर होगा। इस शो को हमेशा की तरह मजेदार बनाने के लिए कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह, शो के सभी कलाकारों संग रामायण के तीनों प्रमुख कलाकार मौजूद रहेंगे। शूटिंग के दौरान सेट पर सभी ने जमकर मस्ती की।

आपको बता दें कि रामायण पर बहुत से सीरियल बने। लेकिन रामानंद सागर कृत रामायण ने जो इतिहास रचा। वह आज तक कोई दूसरा ना कर पाया। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रामानंद सागर को खासतौर से ‘रामायण’ के लिए ही जाना जाता है। इस धारावाहिक के कलाकारों को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार से ही जानने लगे थे। तब ये सीरियल इतना पॉपुलर हुआ था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक कलाकार लोगों को आज भी याद आता है। रामायण के कुछ किरदार ऐसे हैं जिनके बारे में लोग आज भी जानना चाहते हैं, उनको देखना चाहते हैं। तो आइए इस शनिवार को टीवी पर अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखालिया से सोनी टीवी पर रात साढ़े नौ बजे ‘द कपिल शर्मा शो’ में मिलते हैं। ताकि कुछ अनसुलझे सवालों का जवाब मिल सके।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago