Categories: Crime

नौतनवां विधायक के नाम से एडीजीसी को मिली धमकी, मोबाइल नंबर की छानबीन कर रही पुलिस

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सहायक जिला शासकीय अधिवक्‍ता (एडीजीसी) फौजदारी रमेश चंद्र पांडेय को नौतनवां के विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नाम से जानमाल की धमकी दी गई है। एडीजीसी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कैंट पुलिस जांच में जुटी है। मोबाइल नंबर विधायक का है या नहीं, इस बात जांच जारी है। एडीजीसी का आरोप है कि फोन करके लखनऊ में दर्ज एक मुकदमे में समझौता कराने का दबाव बनाया। समझौता न होने पर एडीजीसी के पद हटाने और जानमाल की धमकी दी। बुधवार को कई अधिवक्ताओं ने इस मामले में कार्यवाही की मांग की। इसलिए कैंट पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। विधायक ने कहा है कि उनकी किसी अधिवक्ता से कोई बात नहीं हुई है। यह सब विरोधियों की साजिश है।
बुधवार की दोपहर आया फोन, दी गई धमकी
एडीजीसी ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की दोपहर में दो बजे उनके पास मोबाइल नंबर 7081070001 से फोन आया। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने खुद को
नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी बताया। यह भी कहा कि आपके पड़ोस में रहने वाले ठेकेदार ऋषि पांडेय ने मेरे खिलाफ लखनऊ, गौतमपल्‍ली थाने में रंगदारी और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। उसमें हम लोगों का समझौता करा दीजिए। एडीजीसी कहना है कि उन्‍होंने कोशिश करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। उसके बाद से उनके पास दो बार काल आई। काल रिसीव करने पर अमनमणि ने समझौता कराने का दबाव बनाते हुए कहा कि यदि बात नहीं बनी तो विधि मंत्री से कहकर एडीजीसी के पद से हटवाने की धमकी भी दी। मामला सामने आने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस की मदद ली जा रही है। धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर विधायक का नही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago