Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर मोहल्ले में रिटायर रेलवे कर्मचारी की 63 साल की पत्नी और 12 साल के नाती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव कमरे में मिला। प्रापर्टी के विवाद में हत्या की वजह मानकर पुलिस जांच कर रही है। महिला का उनके पति से छह साल से विवाद चल रहा था। लिखित समझौते के बाद वह कुछ दिन पहले पति के पास आकर मकान के एक हिस्से में नाती संग रहने लगी थीं। गुरुवार की देर शाम रामजानकी नगर निवासी वीरेन्द्र सिंह की 62 वर्षीया पत्नी चंदा और 12 साल के नाती नैतिक की लाश घर में मिली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। डबल मर्डर की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे।
पति से समझौते के बाद घर लौटी थीं चंदा
रेलवे कारखाना से रिटायर वीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चंदा के बीच सात साल से संबंध खराब चल रहे थे। पत्नी से नाराज होकर उन्होंने घर से निकाल दिया तो वह किराए पर कमरा लेकर रहने लगीं। एक हफ्ते पूर्व ही पति—पत्नी के बीच समझौता होने पर वह लौटकर घर आईं। वीरेंद्र ने पत्नी चंदा को तीन कमरे दे दिए। चंदा अपने नाती नैतिक के साथ रहने लगीं। जबकि वीरेंद्र, उनके बेटे विशाल और बहू चंदा दूसरे हिस्से में रहते हैं। चंदा की बेटी सोनी भी कभी— कभी मां के पास आकर रहने लगी। मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी वीरेंद्र के पिता भगवानदान भी गोरखपुर रेलवे में थे. इसलिए उन्होंने यहां पर मकान बनवा लिया। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक विवाद में महिला और उनके नाती की हत्या हुई है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से जानकारी लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मां और भांजे की हत्या की सूचना पर घर रहने के बजाय विशाल कहीं चला गया था।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…