Categories: HealthNews

शिशुओं को एसएनसीयू तक फ्री में ले जाएगी 102 नंबर की एम्बुलेंस

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। एक वर्ष तक की आयु के शिशुओं को जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कालेज के सिक्ड न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) तक लाने की सुविधा 102 नंबर एंबुलेंस सेवा के तहत निःशुल्क उपलब्ध है। इस संबंध में मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेज कर इस सुविधा को सुनिश्चित करवाने को कहा है। शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एंबुलेंस सेवा पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने पत्र की पुष्टि करते हुए बताया कि 102 नंबर एंबुलेंस सेवा गर्भवती और शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति ही समर्पित है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में 102 नंबर सेवा की 50 एंबुलेंस हैं। यह एंबुलेंस गर्भवती को एएनसी जांच, प्रसव के लिए अस्पताल लाने, नसबंदी के बाद घर छोड़ने और प्रसव के बाद घर छोड़ने की सेवा देती हैं। मिशन निदेशक के पत्र के अनुसार नवजात और शिशुओं के बीमार होने की दशा में भी आशा और एएनएम के द्वारा संदर्भित किये जाने पर एसएनसीयू तक निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराना है। यह प्रावधान पहले से ही है। इसके शत प्रतिशत अनुपालन के संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. नंद कुमार और एंबुलेंस सेवा के जिला समन्वयक अजय उपाध्याय को पुनः दिशा-निर्देशित कर दिया गया है।

इन्हें रखते हैं एसएनसीयू में
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 34 सप्ताह से पहले पैदा, 1800 ग्राम से कम वजन, 4 किलो वाले या 40 सप्ताह में पैदा बच्चों के लिए एसएनसीयू की सुविधा अनिवार्य है। इसके अलावा पेरीनेंटल एफीक्सिया, न्यूओनेटल जुआंडिस, रेस्प्रेटरी डिस्ट्रेस, रेफ्यूजल टू फीड, सेंट्रल क्यूनोसिस, एप्निया या गैस्पिंग, न्यूओनेटल कंवल्सन, बेबी ऑफ डायबिटिक मदर, डायरिया समेत 24 स्थितियों में नवजात को यहां रख कर इलाज देते हैं। आवश्यकता पड़ने पर एक वर्ष से कम उम्र तक के शिशुओं को भी यहां भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है।
एसएनसीयू नवजातों को समर्पित यूनिट होती है। जन्म लेने से 28 दिन तक बच्चे को नवजात माना जाता है। जन्म के तुरंत बाद अगर बच्चे में कोई भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत है तो उसे भर्ती कर लिया जाता है। नवजात तब तक चिकित्सक व स्टॉफ की देखभाल में रहता है जब तक कि वह स्वस्थ न हो जाए। जिला महिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इसकी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago