Categories: Crime

ओवरलोडिंग के खेल में बस्ती-संतकबीरनगर के एआरटीओ, देवरिया का सिपाही और ड्राइवर गिरफ्तार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। ट्रकों की ओवलोडिंग कराकर हर महीने करोडों रुपए की हेराफेरी में सीओ कैंट सुमित शुक्ला की एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को बस्ती और संतकबीरनगर जिलों के एआरटीओ, देवरिया आरटीओ के सिपाही और एआरटीओ के निजी ड्राइवर को पकड़ा। उनके खिलाफ भारी सबूत मिले थे। भ्रष्‍टाचार के इस मामले में बेलीपार में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ यह पहली सीधी कार्रवाई है।

पुलिस की गिरफ्त में एआरटीओ

इससे गोरखपुर-बस्ती मंडल के साथ पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। एसआईटी प्रभारी- सीओ कैंट सुमित शुक्ला की अगुवाई में बेलीपार के एसओ संतोष सिंह और जटेपुर चौकी प्रभारी इत्यानंद की टीम ने गिफ्तारी की। आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ओवरलोडिंग गाड़ियां चलवाने वाले रैकेट के 6 सदस्यों को 24 जनवरी को एसटीएफ ने बेलीपार के मेहरौली स्थित मधुबन ढाबा से पकड़ा था।

सरगना होटल संचालक धर्मपाल सिंह और अन्य के पास से गोपनीय डायरी और रजिस्टर भी बरामद हुए। जिसमें पूर्वांचल के कई जिलों के आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को हर महीने दी गई रकम का हिसाब-किताब लिखा था। सभी आरोपियों के खिलाफ बेलीपार थाना में मुकदमा दर्ज है। इन सभी से एसआईटी पूछताछ कर रही है। एसटीएफ ने मधुबन होटल मालिक, बेलीपार के मेहरौली निवासी धर्मपाल सिंह, मनीष सिंह उर्फ सिब्बू सिंह, विवेक सिंह उर्फ सिक्कू सिंह, श्रवण कुमार गौड़, रामसजन और देवरिया जिले के कपरवारघाट निवासी शैलेष को गिरफ्तार किया था।

मंगलवार को इनको पुलिस ने किया अरेस्ट
1- शैलेंद्र कुमार तिवारी, पीटीओ/ एआरटीओ प्रवर्तन बस्ती, निवासी फूलपुर आजमगढ़।
2- संदीप कुमार चौधरी, पीटीओ सन्तकबीरनगर/ एआरटीओ प्रवर्तन, निवासी हरैया, बस्ती।
3- उत्तम चन्द, प्राइवेट ड्राइवर, बस्ती पीटीओ, निवासी कोतवाली अम्बेडकरनगर।
4- अनिल कुमार शुक्ला, सिपाही देवरिया आरटीओ, निवासी मऊ आईमा, प्रयागराज।

बाराती बनकर एसटीएफ ने किया था खेल का भंडाफोड़
बेलीपार के धर्मपाल सिंह उर्फ डीपी सिंह को ओवरलोड गाड़ियों को एंट्री कराने वाले किंग के रूप में जाना जाता है। सोनभद्र से ही इसका सिक्का चलता था। वह आरटीओ के कई अधिकारियों और कर्मचारियों का चहेता था। इस गैंग को पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम दो दिनों तक होटल में बाराती बनकर ठहरी थी। ओवरलोडिंग के पैसे से करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने धर्मपाल की गिरफ्तारी की खबर फैलने पर थाने पर भीड़ जुट गई थी। कभी पान की गुमटी लगाने से ट्रक ड्राइवर फिर ढाबा संचालक का सफर तय करते हुए धर्मपाल होटल मालिक बन गया। गिरफ्तारी के बाद धर्मपाल पुलिस की जीप से कोर्ट जाने को तैयार नहीं था। उसे पुलिस की जीप में जाने पर शर्म आ रही थी। उसे कोर्ट तक ले जाने के लिए लग्जरी गाड़ियां थाने पर पहुंच गईं। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसे पुलिस की जीप से कोर्ट तक ले जाया गया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago