Categories: News

भाजपा एमएलसी ने की कांग्रेस के पूर्व विधायक की मदद, मकान बनवाने को दिए रुपए

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मानीराम के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय से भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुलाकात की। उनका हालचाल पूछा और घर बनवाने के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक को एक लाख रुपए की सहायता भी उपलब्ध कराई। अपनी मुलाकात के संबंध में जानकारी को एमएलसी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि कांग्रेस के विधायक रहे हरिद्वार पांडेय के बेघर हो जाने का मामला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तक पहुंच चुका है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से पूर्व विधायक का मकान बनवाने के लिए तैयारी की जा रही है।

रविवार की रात बारिश में ढहा खपरैल का मकान
वर्ष1980-85 में हरिद्वार पांडेय मानीराम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे। 88 साल की उम्र में उनके पास जमापूंजी के नाम पर मानीराम में करीब ढाई बीघा जमीन और एक खपरैल का मकान है।
रविवार, 12 जुलाई की रात भारी बारिश की वजह से पूर्व विधायक के खपरैल का मकान ढह गया। घर गिरने से पूर्व विधायक, उनकी बहू और चार पोते—पोतियों का परिवार बरामदे में रहने को मजबूर हो गया। इसकी सूचना पाकर कांग्रेस के नेताओं सहित अन्य लोग मिलने पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्वविजय सिंह सोमवार को उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व विधायक को हर संभव मदद देने की बात कही। यह भी बताया कि पार्टी आपके साथ हमेशा खड़ी है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और पीसीसी सदस्य जितेंद्र पांडेय पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय के घर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक को बताया कि मदद के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी अवगत करा दिया गया है।

एमएलसी को मिल रही अनुकरणीय कदम की सराहना
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मकान का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। इसके अलावा पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व विधायक का मकान बनवाने को लेकर तैयारी की गई। कांग्रेस के लोग अपनी तैयारी में लगे थे। तभी भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह भी पूर्व विधायक से मिलने पहुंच गए। उनको बताया कि समाचार पत्र में खबर पढ़कर मकान गिरने की जानकारी हुई। काफी देर तक उनकी बातचीत हुई। इसके बाद एमएलसी ने पूर्व विधायक को अपनी ओर से आर्थिक मदद दी। सोशल मीडिया पर अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए एमएलसी ने लिखा है, “माननीय पूर्व विधायक जी के मकान निर्माण हेतु एक लाख रुपए की धनराशि सौंपा। जिससे आज ही निर्माण कार्य शुरू हो सके। मेरा आप सभी नेताओं से अपील है कि अपनी दलगत राजनीति से उपर उठकर श्री हरिद्वार पांडेय की मदद में एक जुटता दिखाएं।” एमएलसी के कार्य की सराहना करते हुए लोगों ने इसे अनुकरणीय कदम बताया है। लोगों का कहना है कि शुचिता और इमानदारी की राजनीति को तिरस्कृत नहीं वरन पुरस्कृत करने की जरूरत है। इसके लिए आप द्वारा उठाया गया कदम अनुकरणीय है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

17 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

17 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

18 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago