Categories: News

जीडीए में हर सोमवार और मंगलवार को लगेगा कैंप, मानचित्र के मामले निपटाएंगे अफसर, उपाध्यक्ष की सराहनीय पहल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने हर सोमवार और मंगलवार को कैंप लगाकर पेडिंग मामलों को निस्तारित कराने का निर्देश दिया है। कैंप में पहले से लंबित मानचित्र और नामांतरण का निस्तारण किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा है कि जो मामले मौके पर नहीं निस्तारित हो सकेंगे, उन्हें अगले पांच दिन के भीतर निस्तारित कराया जाएगा। इससे अवैध निर्माण पर रोक लगेगी। प्राधिकरण की आय बढ़ाने के साथ पब्लिक को बेवजह जीडीए का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मंगलवार को दूसरे दिन के कैंप में जीडीए उपाध्यक्ष और सचिव राम सिंह गौतम पूरे समय मौजूद रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं। दो दिनों के भीतर मानचित्र और नामांतरण संबंधित 40 से अधिक मामलों का निस्तारण हुआ। बचे हुए मामलों को खत्म करने के लिए सात अगस्त की ​तिथि निर्धारित की गई है। प्राधिकरण में लंबित मानचित्रों के निस्तारण को लेकर पहली बार कवायद हुई है। जीडीए उपाध्यक्ष के पहले की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इससे आमआदमी को सहूलियत मिलेगी। लोगों को नक्शा पास कराने के लिए जीडीए का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

बेवजह पेंच से होते अवैध निर्माण, परेशान करते हैं कर्मचारी
शहर में मकान बनवाने के लिए दौरान नक्शा पास न होने से लोगों को अवैध निर्माण कराना पड़ता है। मानचित्र पेडिंग होने के बाद कंस्ट्रक्शन की सूचना पर कर्मचारी भी दोहन करते हैं। सोमवार और मंगलवार को दो दिनों तक लगे कैंप में कई ऐसे आवेदकों के मामले सामने आए जो कई साल से पेडिंग थे। उद्यमी विष्णु अजीत सरिया का बरगदवां में व्यावसायिक निर्माण को लेकर मानचित्र का आवेदन 12 साल से लटका था। मामला सामने आने पर उपाध्यक्ष ने इसे घंटे भर में निपटा दिया। पहले दिन कैंप में 45 आवेदन आए जबकि 15 शमन मानचित्र स्वीकृत किए गए जिनसे प्राधिकरण को एक करोड़ 66 लाख 49 हजार 598 रुपये की इनकम हुई। वहीं संपत्तियों के 19 मामलों का निस्तारण हुआ। दूसरे दिन चार शमन मानचित्र स्वीकृत किए गए जिससे प्राधिकरण को 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार 220 रुपये की आय होगी। इसके अलावा संपत्तियों के नामांतरण संबंधी नौ मामलों का भी निस्तारण हुआ।

10 से 12 बजे तक मौजूद रहेंगे अधिकारी—कर्मचारी
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने प्राधिकरण के सभी अफसरों, कर्मचारियों को हिदायत दी है कि सभी समय से आफिस पहुंचें। अपने टेबल पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मौजूद रहें। इस दौरान आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करें। औचक निरीक्षण में यदि कोई अफसर या कर्मचारी तय समय पर अपने पटल पर नहीं मिला तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चले मानचित्र और नामांतरण निस्तारण कैंप में कई ऐसे मामले आए जो लंबे समय से लंबित हैं। समय से उनका निस्तारण नहीं किया गया जो गंभीर विषय है। इससे जनसामान्य को असुविधा और परेशानी के साथ-साथ प्राधिकरण की छवि धूमिल होती है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago