Categories: Crime

Gorakhpur के थानों पर बच्चे बने एक दिन के थानेदार, फिर दिनभर क्या करते रहे वर्दी वाले साहेबान!

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले में पुलिस ने इस बार एक अनूठा प्रयोग किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर थाना के आसपास के स्कूली बच्चों को पुलिस थाने के कामकाज से रूबरू कराया। रविवार को थानों पर पहुंचे बच्चों को एक दिन का थानेदार बनने का मौका मिला। एक छात्र को चुनकर कर उसे एक घंटे के लिए थानेदार बनाया गया। इस दौरान उसी थानेदार के कमांड में थाना काम करता रहा। अन्य बच्चों ने भी थाने का कामकाज देखा। थाने के बैरक से लेकर दफ्तर तक का पूरा जायजा लिया। मसलन, पुलिस कैसे काम करती है? मुल्जिमों की धरपकड़ कर मुकदमा कैसे लिखा जाता है। दरोगा और सिपाहियों की क्षेत्र में गश्त करने की ड्यूटी कैसे लगती है? किसी घटना पर पुलिस क्या कदम उठाती है? सहित कई बिंदुओं पर बच्चों ने जानकारी ली।

कप्तान की पहल पर बच्चे बने थानेदार
गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर सुनील गुप्ता की पहल पर ये सब कुछ हुआ जिन्होंने एक दिन के लिए बच्चों को थानेदार बनाने का निर्देश जारी किया था। जनपद के विभिन्न थानों पर पहुंचे बच्चे पुलिस की कार्यप्रणाली जानकर काफी खुश नजर आए। पुलिस का कहना है यह प्रयास सिर्फ इसलिए किया गया ताकि बच्चे भी पुलिस की वर्किंग जान सकें। इस प्रयास से आमजन को पुलिस से सीधा जोड़ा जा सका। बच्चों ने यह जाना कि पुलिस कैसे काम करती है। यही बच्चे बड़े होकर समाज को आईना दिखाएंगे। ऐसे में उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि पुलिस कैसे काम करती है?

थाने में बोले बच्चे, पुलिस जमकर करती है काम
समाज में जब भी पुलिस का जिक्र होता है तो कई बार न सिर्फ नकारात्मक छवि आती है। बल्कि उसके अच्छे कार्य की सराहना भी नहीं हो पाती है। जबकि अन्य विभागों की अपेक्षा पुलिस 24 घण्टे की ड्यूटी करती है। समाज में पुलिस की छवि बदलने के लिए समय-समय पर तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्हीं प्रयोगों में गणतंत्र दिवस पर अनूठी पहल हुई। गोरखपुर पुलिस के इस प्रयास की खूब सराहना हो रही है। ऐसा नहीं था कि बच्चों को बुलाकर सिर्फ एक दिन का थानेदार ही बनाया गया। बल्कि उनकी मेहमानवाजी का भी पूरा ख्याल रखा गया। चाय -नाश्ते से लेकर भोजन भी ऑफर किया गया। इस नए अनुभव के बारे में बच्चों ने कहा कि कई बार हम लोग पुलिस के बारे में गलत अवधारणा बना लेते हैं। इसलिए ऐसे प्रयास भी होने चाहिए।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago