Categories: Crime

बुढ़वा मंगल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, भोर के चार बजे से चढ़ने लगी थी खिचड़ी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल (मकर संक्रांति के बाद पड़ने वाले दूसरे मंगलवार) के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जीवन की मंगल कामना के लिए लोगों ने गोरक्षनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाई। लोग भोर के चार बजे ही पहुँच गए थे। बाबा की पूजा के बाद लोगों ने परिवार संग मेले का आनंद लिया। गुनगुनी धूप होने से मेले में खूब भीड़ रही।सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी मोदक राजेश, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ प्रवीण सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

भाेर से ही लग गई थी लाइन, दोपहर तक लगा रहा तांता
बुढ़वा मंगल पर ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलने के पहले से ही मंदिर के गेट पर दूर-दराज से आए श्रद्धालु लाइन खड़े थे। दर्शन शुरू होने पर बाबा गोरखनाथ, हर-हर महादेव, मां गंगा और गो-माता के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। उसके बाद लोग खिचड़ी चढ़ाते रहे।

गोरखनाथ मंदिर के पुजारियों का कहना है कि जो श्रद्धालु किसी कारणवश मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी नहीं चढ़ा पाते हैं, वह बुढ़वा मंगल के दिन चढ़ाते हैं। इसकी मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन बाबा को खिचड़ी चढ़ाने पर उतना ही पुण्य मिलता है, जितना मकर संक्रांति को। इसलिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago