Categories: Crime

नाबालिग दोस्तों की एक साथ मिली लाश, सुसाइड बता रही पुलिस

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कैंपियरगंज के गौरीपुर गांव के पास खेत में रखे पुआल पर शुक्रवार की सुबह दो किशोरों की लाश मिली। एक की जेब में सुसाइड नोट मिला तो एक के पास मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों की पहचान इंद्रेश और विशाल रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया दोनों गुरुवार की शाम से लापता थे। लाश के पास थोड़ी दूरी पर मिले चूहा मार दवा और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले को आत्महत्या करार दे रही है। दोनों की मौत को लेकर कई सवाल भी उठे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

शाम से ही लापता थे दोनों, सुबह मिली लाश
गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का 15 साल का बेटा इंद्रेश व गांव के विनोद साहनी का 14 साल का बेटा विशाल साहनी दोनों दोस्त थे। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर खेत में रखे पुआल में शव देकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंद्रेश के परिवारीजन शव उठा ले गए। वहीं विशाल का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। इस बीच गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू की। पता चला कि दोनों गुरुवार की शाम को घर से निकले थे। इंद्रेश के घरवालों ने रात में काफी खोजबीन भी की थी जबकि विशाल के घरवालों को लगा कि वह अपने नाना के पास रूक गया है। घर से आठ सौ मीटर की दूरी पर विशाल की ननिहाल है। इंद्रेश की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है उसमें उसने खुदकुशी की बात लिखी है और यह भी लिखा है कि उसके माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। घरवालों को यह सब देखकर कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके बच्चे सुसाइड कर सकते हैं। हालांकि हत्या पर भी उनका कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इस आत्महत्या मानते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है हालांकि आत्महत्या की वजह भी अभी सामने नहीं आ रही है।

चूहा मार दवा पड़ी थी दूर, दोनों ने की थी उल्टी
पुलिस ने जांच की तो घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ के पास रैटकिल (चूहा मार दवा) की पुड़िया का रैपर मिला। वहीं पर उल्टी भी की गई थी। आशंका है कि दोनों ने उसी को खाया और इसके बाद ही उल्टी की है। इंद्रेश की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। घटना की आसपास इलाके में चर्चा हो रही है। हर कोई दोनों बालकों के मौत की वजह जानना चाहता है। कैम्पियरगंज के थानेदार नवीन सिंह ने बताया कि जांच में सुसाइड की बात आई है। जांच की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago