Categories: CrimeNews

शहर में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, पुलिस का बढ़ा हौसला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। कैंट इलाके के कार्मल रोड पर सोमवार की रात 10.30 बजे के करीब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। लंबे समय के बाद ऐसा पहला मौका था जब शहर के बीचोंबीच पुलिस की बंदूकें गरजीं। कोतवाली इलाके से भाग रहे हिस्ट्रीशीटर चंदन चौहान (30) को पुलिस ने घेरा तो उसने भी गोली चला दी। मौका सामने देखकर पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। इस दौरान चंदन के दो साथी चंदन चौहान और अंकुश चौहान फरार हो गए। उन दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु, एसपी नगर सोनम कुमार, सीओ कैंट राहुल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौतरफा घिरने पर चलाने लगा गोली
कोतवाली इलाके जगरनाथपुर निवासी चंदन चौहान पर लूट, नकबजनी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार की रात करीब सवा 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश कोतवाली की तरफ से रेलवे बस स्टेशन की ओर जा रहे हैं। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस सड़क पर आ गई। कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, जटेपुर चौकी इंचार्ज इत्यानंद फोर्स के साथ घेराबंदी करने लगे। उधर कोतवाल कल्याण सिंह सागर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी भी आ गए। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उनका जवाब देते हुए पुलिस ने भी गोली दागी। इस दौरान चंदन के पैर में गोली लगी। उसके दोनों साथ अंधेरे में भाग गए। मौके से पुलिस ने चमचमाता हुआ तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया।

बदमाशों के सक्रिय होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर चंदन चौहान ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगी है।
सोनम कुमार, एसपी सिटी, गोरखपुर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago