Categories: CrimeUp

गोरखपुर एसटीएफ से मुठभेड़, 48 लाख की बैंक डकैती के दो बदमाश घायल

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। आईसीआईसीआई बैंक से फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े 48 लाख रुपए की डकैती डालने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों तरफ की फायरिंग में दो बदमाशों और एक दारोगा को गोली लगी है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुँचे। बैंक डकैती छह दिसंबर 2019 को हुई थी। पुलिस का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में सियरापार के पास शनिवार को मुठभेड़ हुई। भागने के लिए बदमाशों ने गोली चला दी। इस दौरान फायरिंग में जौनपुर के बदमाश विजय प्रकाश और सिद्धार्थनगर के मुमताज के पैर में गोली लगी है, जबकि एक दरोगा भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार पकड़े अजय यादव, मुमताज, अली हुसैन, अल्ताफ समेत छह शातिर सिद्धार्थनगर जिले और एक जौनपुर का निवासी है। इनके कब्जे से बैंक डकैती की सात लाख 40 हजार नकदी बरामद मिली। मुठभेड़ में एसटीएफ गोरखपुर यूनिट, बस्ती की स्वॉट और कोतवाली के साथ बांसी पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। पांच बदमाशों से कोतवाली बस्ती में पूछताछ चल रही है।
मुठभेड़ में सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर जीवन त्रिपाठी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में एसटीएफ प्रभारी गोरखपुर सत्य प्रकाश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा, बांसी कोतवाल शैलेश सिंह, कोतवाल बस्ती रामपाल यादव की टीम शामिल रही।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago