Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर । दीपावली पर शहर में 11 स्थानों पर तीन दिनों के लिए पटाखे की दुकान लगेगी। कचहरी टाउनहाल मैदान में दुकान लगाने के लिए जिला प्रशासन ने लाटरी का सहारा लिया है। टाउन हॉल परिसर में आवेदकों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने 64 दुकानों की जगह 32 दुकानों को ही लगाने का निर्णय लिया था। इसलिए यह नया प्रयोग किया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट में एक बॉक्स रखा गया जिसमें दुकानदारों ने अपनी पर्ची डाली। एक-एक करके पर्ची निकालकर दुकानदारों को दिखाई गई। इस दौरान पारदर्शिता के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। नई व्यवस्था से दुकानदार भी संतुष्ट नजर आए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि कुल 11 जगहों पर दुकान लगने की व्यवस्था की गई है। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए दुकानें लगेंगीं।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…