Categories: Crime

शहर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शहर में सोमवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलरों का दो गुट कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में भिड़ गया। मारपीट के बाद दोनों गुट के लोगों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की। आरोप है कि घटना के बाद बाइक से भाग रहे प्रॉपर्टी डीलर को दूसरे गुट के लोगों ने दो किलोमीटर पीछा कर मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास बीच सड़क पर गोली मार दी। घटना के बाद भगदड़ मच गई। वारदात के बाद आरोपित असलहा लहराते बाइक और कार से फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर को उसके साथी जिले अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपितों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम छापेमारी कर रही है।
खोराबार का रहने वाला सुनील और भगत चौराहा निवासी जितेंद्र यादव प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। दोनों के बीच एक जमीन को खरीदने को लेकर के विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर दो दिन पहले दोनों गुट के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार को सुनील अपने साथियों के साथ कार से शहर की तरफ आ रहा था। कैंट क्षेत्र में बिशुनपुरवा मोड़ पर जितेंद्र यादव ने अपने साथियों संग सुनील को घेर लिया। कहासुनी मारपीट के बाद दोनों गुट के बीच फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर करीब 10 राउंड गोली चली जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच सुनील ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद जितेंद्र पक्ष के लोग बाइक लेकर भाग निकले। आरोप है कि सुनील ने अपने साथियों के साथ इनका पीछा शुरू कर दिया मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास जितेंद्र को पकड़ने के बाद बीच सड़क पर घेरकर कर पीटने के बाद पेट और हाथ में गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर शहर की तरफ भाग निकले। जितेंद्र के सूचना देने पर पहुंचे साथी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ कैंट सुमित शुक्ला फोर्स के साथ पहुंच गए। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सुनील और उसके साथियों की तलाश कर रही है। मौके पर पुलिस को एक बाइक, डंडा और कार का टूटा हुआ बंपर मिला है। बाइक कुशीनगर में तैनात दरोगा की बताई जा रही है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

22 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

22 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

23 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago