Categories: NewsOther

16 दिसंबर से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, हो जाएं तैयार

Estimated reading time: 1 minute

लखनऊ/ गोरखपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के तेज होने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल, पश्चिमी विक्षोभ से आए बादलों के कारण तापमान में अपेक्षित कमी नहीं हो पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादलों के हटते ही 16 दिसंबर के आसपास ठंड कहर बरपाने लगेगी।
अरब सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ से पूर्व राजस्थान में इसका असर पड़ा था। चार-पांच दिनों बाद यह शांत हुआ। इसी क्रम में अब अरब सागर से उठा विक्षोभ गुजरात तक पहुंचकर देशभर का मौसम बदल रहा है। पहले 12 दिसंबर से शीत लहर चलने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया था‚ जो इस विक्षोभ की भेंट चढ़ गया और ठंड नहीं बढ़ पाई। अब अरब सागर के विक्षोभ के शांत होने के बाद ही ठंड़ बढ़ने का अनुमान हैं।
मौसम विभाग के जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आने से पृथ्वी की एनर्जी कोहरे‚ धुंध के साथ प्रदूषण में समा जाती है और ऊपर नहीं उठ पाती है। इसी इनर्जी से बारिश आदि का योग ऊपर उठने पर बनता है‚ जो नहीं बन पा रहा है। इसीलिए ठंड बढ़ने में रुकावट आ रही है। उधर, विक्षोभ से उत्पन्न एस्ट्रो टर्फ बनने से बादल आये‚ जिससे तापमान गिरा है। यह क्रम आने वाले चार दिन बरकरार रहेगा जिससे ठंड बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के साथ ही 16 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड होने की गुंजाइश बन रही है। इस दौरान हवा चलने से भी ठंड में इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि बादल तो आये हैं। किंतु बारिश की संभावना नगण्य है‚ कहीं- कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago