Categories: Crime

Gorakhpur: पुलिस ने लौटाए 5 लाख रुपए के मोबाइल फोन, 41 के चेहरों पर खिली खुशी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महंगा मोबाइल फोन गायब होने से गमजदा लोगों की खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा जब गोरखपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम टीम ने उनका खोया हुआ मोबाइल वापस लौटा दिया। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ सीओ क्राइम प्रवीण सिंह और उनकी टीम ने बरामद मोबाइल, मालिकों को सुपुर्द किया।

पुलिस का कहना है 1 माह की कड़ी मेहनत के बाद 500000 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद हो सके। जिले में अलग-अलग जगहों पर मोबाइल फोन गायब होने की सूचना लोगों ने पुलिस अधिकारियों को दी।

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम मोबाइल को सर्विलांस के जरिए तलाशने में जुटी थी। सर्विलांस सेल की सक्रियता से सभी गायब मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया। सीओ ने बताया 1 साल के भीतर करीब ₹1600000 का मोबाइल फोन रिकवर किया गया है।

सर्विलांस टीम की तरफ से बरामद किए गए मोबाइल में 92000 रुपए से लेकर 5000 कीमत तक के कौन शामिल है। लापता मोबाइल खोजने में सर्विलांस प्रभारी धीरेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल छोटे लाल, नमित मिश्रा, अरुण यादव, अशोक चौधरी, गणेश शंकर पांडेय और अरुण राय की सराहनीय भूमिका रही। साल के अंत में मोबाइल लौटाकर पुलिस ने पब्लिक को नए साल का तोहफा दिया है। मोबाइल गायब होने पर सभी लोग उम्मीद खो चुके थे। फोन पाकर उनके चेहरे पर रौनक लौट आई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

7 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago