Categories: Crime

गोरखपुर पुलिस देगी 10 हजार रुपए, जानिए क्यों

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। अनलॉक में रुपए कमाने का सुनहरा मौका गोरखपुर पुलिस दे रही है। बाइक सवार दो शातिर जालसाजों के बारे में जानकारी देकर कोई भी इसका हकदार बन सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पता पुलिस गोपनीय रखेगी। जिले में अलग— अलग जगहों पर गहने चमकाने के बहाने महिलाओं को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले जालसाजों की तलाश के लिए पुलिस ने इनाम देने की घो​षणा की है। पुलिस ने उन दोनों की फुटेज जारी करते हुए जनता से सहयोग मांगा है।

सोमवार को तीन महिलाओं को लगाया चूना
जिले में सक्रिय बाइक सवार दो जालसाज आए दिन महिलाओं को झांसा देकर उनके गहने उड़ा दे रहे हैं। सोमवार को चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर, जीतपुर बाजार में पहुंचे दोनों ठगों ने तीन महिलाओं को झांसा देकर एक लाख से अधिक कीमत की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। इसके पहले दोनों ने शनिवार को तिवारीपुर इलाके के माधोपुर में एक महिला को दो लाख रुपए का चूना लगाया था। इन दोनों घटनाओं के पहले भी ये जालसाज एक दर्जन से अधिक वारदातें कर चुके हैं। लेकिन पुलिस इन तक पहुंच नहीं पा रही है। इसलिए पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी फुटेज से निकाली हुई फोटो जारी करते हुए सूचना देने की अपील की है।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
एसपी क्राइम 9454457895
सीओ गोरखनाथ/क्राइम 9454401413
स्वाट प्रभारी गोरखपुर 8299527574
एसओजी प्रभारी गोरखपुर 9454333002

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

7 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

7 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

8 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago