Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। शहर में मंगलवार की आधी रात को प्रभु यीशू मसीह के जन्म दिवस सेलिब्रेट किया गया। देर शाम से ही शहर के चर्चों में मसीही विश्वासियों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। कोई गुलदस्ता तो कोई गुलाब के फूल तो कोई मोमबत्ती के साथ चर्च में पहुँचा। हर किसी के चेहरे पर उल्लास था। प्रभु यीशू के आगमन की खुशी को चेहरे पर लेकर लोग चर्च में जा रहे थे।
शाम को शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च, सेंट जोसफ चर्च सिविल लाइन, सेंट जोसफ चर्च बशारतपुर, प्रेयरहाल राप्ती नगर सेंट मार्क चर्च के साथ ही शहर के अन्य चर्चों में भी हजारों मसीही विश्वासियों की भीड़ पहुँच चुकी थी। जो बस ‘मैरी क्रिसमस कहना चाहते थे। रात 11 बजे सभी चर्च में घंटे बजने लगे और विशेष प्रार्थना शुरू हो गई और एक घंटे के बाद वो पल आ गया जिसका हर किसी को इंतजार था। घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 12 बजने के संकेत दिये तो हर कोई बोल उठा ‘मैरी क्रिसमस। केक काटा, आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात गिरजाघरों में मिस्सा बलिदान पूजा व विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई।
बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धर्म अध्यक्षों ने ‘आशीष लौट आए और सभी के सुखी जीवन की मंगल कामना की आस्था का आलम यह था कि ठंड के बावजूद श्रद्धालु देर रात घरों से निकलकर गिरजाघर पहुंचे और प्रभु जन्म उत्सव में भाग लिया। गिरजाघरों में पूरी रात जश्न का माहौल रहा। बुधवार की सुबह लोग चर्च में विशेष प्रार्थना के जुटे। दिनभर क्रिसमस की धूम रही।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…