Categories: CrimeNews

शाहपुर इलाके में प्रधानाध्यापिका की गोली मारकर हत्या, बेटी गंभीर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शाहपुर, बशारतपुर में रविवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिक और उनकी बेटी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने प्रधानाध्यापिक को मृत घोषित कर दिया, बेटी की हालत नाजुक है। शहर की नाकाबंदी कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।
बशारतपुर की रहने वाली 40 वर्षीय निवेदिता मेजर उर्फ डेविना पत्नी मनीष मेजर कुशीनगर जिले में सुकरौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बेंदुआर में प्रधानाध्यापिका थीं। रविवार की दोपहर 12 बजे अपनी 16 वर्षीय बेटी डेलसिया के साथ स्कूटी से अपने मायके बशारतपुर (सेंट जॉन चर्च ) से अपनी ससुराल रामजानकीनगर जा रही थीं। राजीवनगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पहुंची शाहपुर पुलिस मां- बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने निवेदिता मेजर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। परिवार के लोग किसी के साथ दुश्मनी होने से इंकार कर रहे हैं। डीआइजी रेंज राजेश मोदक, एसएसपी जोगेंद्र कुमार फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम के मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। डीआइजी ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए क्राइम ब्रांच और शाहपुर थाने की टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को घटना स्थल पर 32 बोर कारतूस का चार खोखा मिला है।डीआइजी ने बताया कि महिला को दो और उसकी बेटी को एक गोली लगी है। पुलिस ने रामजानकी नगर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ज्ञानू तिवारी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा कि रास्ते के विवाद को लेकर ज्ञानू तिवारी से निवेदिता का विवाद चल रहा था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि ज्ञानू से पूछताछ चल रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago