Categories: Crime

पति ने की पत्नी की हत्या, बॉक्स में भरकर लगाया ठिकाने

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रोहिन नदी के मानीराम— कुदरिहा बंधे में घोलहवा के पास मिली डेड बॉडी शाहपुर में रहने वाली रागिनी श्रीवास्तव की निकली। एक साल पूर्व युवती से प्रेम विवाह करने वाले पति ने ही पत्नी को घर में मार डाला। दोस्त की मदद से बॉक्स में डेड बॉडी रखकर बाइक से बंधे के किनारे फेंक आया। शुक्रवार को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने गए पति पर संदेह हुआ तो पुलिस पीछे लग गई। जांच पड़ताल में उसकी करतूत सामने आई। आरोपित शाहपुर थाना के पास ही मोबाइल की दुकान चलाता है।

मोबाइल की दुकान पर हुआ प्रेम संबंध
आरोपित विनय वर्मा मूल रूप से महराजगंज जिले के नौतनवा का रहने वाला है। पिछले 10 साल से शाहपुर के गंगानगर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। थाने के पास मोड़ पर उसकी मोबाइल की दुकान है। देवरिया,बनकटा के पकड़ी नरही की रहने वाली युवती रागिनी श्रीवास्‍तव से एक साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। विनय ने पूछताछ में बताया कि शादी के छह माह बात से ही रागिनी से उसका झगड़ा होने लगा था।

झगड़ा होने पर पत्नी का गला दबाकर ली जान
एक अक्‍टूबर की भोर में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद उसने गला दबाकर रागिनी की हत्‍या कर दी। उसके बाद शव के साथ ही रागिनी के गहने और कपड़े को बक्‍सा में रख दिया। घटना की जानकारी चिलुआताल के रामजानकी नगर में रहने वाले अपने दोस्‍त साहिल पाल को फोन से देने के साथ ही घर बुला लिया। फिर उसके बाद बाइक पर बक्‍सा लेकर मानीराम-कुदरहिया बंधे पर पहुंचा, जहां गायघाट गांव के पास शव को झाड़ी में फेंककर फरार हो गया। वारदात में शामिल साहिल की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago