Categories: NewsPolitics

जानिए क्यों मिली रवि किशन को वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा, अब क्या- क्या होंगे इंतजाम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग्स के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। अभिनेत्री कंगना रानावत के मामले में जमकर सपोर्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से ड्रग्स के खिलाफ मुहिम की शुरूआत करने की अपील की। इसके बाद ही सांसद और उनके परिवार को जानमाल की धमकी मिलने लगी। धमकी मिलने पर सांसद ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर पूरी बात बताई। उन्होंने योगी सरकार के अफीम की खेती और ड्रग्स के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने के निर्देश का स्वागत किया। सांसद पर जानमाल के खतरे को देखते हुए सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की। गुरुवार को इसकी जानकारी उनके पीआरओ पवन दुबे ने दी। बताया कि सांसद रवि किशन ने ड्रग्स के काले कारोबार के खिलाफ संसद में आवाज उठाई थी। ताकि देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके। युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों का सफाया होगा जो इस काले कारोबार से जुड़े है।
युवाओं से भी अपील, नशा मुक्त हो भारत
सांसद रवि किशन ने कहा कि नशा मुक्त भारत मेरा सपना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला नशा मुक्त भारत में ऐतिहासिककदम होगा। किसी भी देश की दिशा और दशा युवा पीढ़ी के हाथोंं में होती है। ऐसे में भारत की युवा पीढ़ी को साफ सुथरा और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा। इसके लिए मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करुंगा कि ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में मेरा साथ दें ताकि देश को नशा मुक्त किया जा सके।
सुरक्षा मिलने पर जताया आभार
वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूजनीय महराज ने मेरी सुरक्षा को देखते हुए जो वाई प्लस सुरक्षा मुझे उपलब्ध कराई है। इसके लिए मैं, मेरा पूरा परिवार और लोकसभा क्षेत्र की जनता धन्यवाद ज्ञापित करती है।
क्या होती है वाई प्लस श्रेणी
वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते है। इस श्रेणी में संबंधित विशिष्ट व्यक्ति की सुरक्षा में 36 जवान लगे होते हैं। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के कमांडो और राज्य के पुलिसकर्मी शामिल होते हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago