Categories: News

घर से 20 किलोमीटर दूर हुई युवक की हत्या, वजह तलाश रही सहजनवां पुलिस

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र के कनपुरवा खौरिया खड़ंजा पर युवक की हत्या करके बदमाशों ने लाश फेंक दी। मंगलवार की सुबह टहलने गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। व्हाट्सएप ग्रुप पर युवक की फोटो वायरल होने पर उसकी पहचान संतकबीर नगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद, कटबंध निवासी बालेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई। वह सूद और प्रापर्टी का कारोबार करता था। बरदहिया बाजार में सूद पर लोगों को रुपए देता था।


प्रधान ने दी पुलिस को सूचना, व्हाट्सएप से पहचान
रिठुआखोर-कुवाबार मार्ग पर कनपुरवा खौरिया खड़जे के किनारे मंगलवार की सुबह अज्ञात युवक का शव देखकर सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी कुवाबार के प्रधान शिवशंकर दयाल ने पुलिस को दी। सूचना पर सहजनवां के प्रभारी थानेदार देवेंद्र लाल फोर्स के साथ पहुंचे। सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल तस्वीर को देखकर बड़े भाई संदेश ने युवक की पहचान की। घटना की जानकारी मिलने पर कैंपियरगंज के सीओ आईपीएस राहुल भाटी, फोरेंसिक और डाग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के पास से पर्स में रखा 250 रूपया नकद और एक डायरी मिली। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या करके शव छिपाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया। बालेंद्र के घर से घटनास्थल की दूरी करीब 20 किलोमीटर है।


बरदहिया मॉडल शॉप पर देखा गया था बालेंद्र

बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम चार बजे बालेंद्र अपनी बाइक से निकला था। रात 8 बजे के आसपास उसे खलीलाबाद के बरदहिया मॉडल शॉप पर अपने फुफेरे भाई संतकबीरनगर जिले के सीहटीक निवासी युवक सहित दो— तीन लोगों संग देखा गया था। उसने फोन करके बताया था कि वह रात में काफी देर से आएगा. चार भाइयों में बालेंद्र सबसे छोटा था। उसके पिता फौज से रिटायर हुए हैं। तबियत खराब होने पर तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थानेदार देवेंद्र लाल ने कहा कि भाई संदेश की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

10 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

11 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago