Categories: NewsUtility

वोटर कार्ड चाहिए तो इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जाइए, नए शामिल और गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Estimated reading time: 1 minute

– 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष साल पूरे कर चुके मतदाताओं को मिलेगा मौका
– गोरखपुर में जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने रैली निकालकर किया जागरूक

गोरखपुर। विधान सभा चुनाव के लिए मतदाता कार्ड बनवाने की समस्या का समाधान घर बैठे हो सकता है। इसके लिए नजदीकी बूथ पर जाने की जरूरत भी नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नाम जोड़ने, संसोधन करने सहित अन्य सुविधाएं दी गई हैं। शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि वोट देना सभी का अधिकार है। सभी को अपने इस अधिकार का पूरा प्रयोग करना चाहिए। रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह ने सदर तहसील से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया।

क्यों जाएं चुनाव कार्यालय, जब घर बैठे मिलेगी सुविधा
जागरूकता रैली में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में कोई नाम जोड़ना हो या फिर कोई गलती सुधारनी हो। इसके लिए चुनाव कार्यालय और बूथ का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे इंटरनेट के जरिए सुधार किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जाकर नाम को शामिल करने या गलती सुधारने के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा बीएलओ के पास जाकर फार्म नंबर छह भरकर मतदाता सूची में भी अपना नाम शामिल कराया जा सकता है।

ऐसे करेंगे सुधार और नए नाम शामिल
– वेबसाइट http://www.nvsp.in पर लॉगिन करें।
– सुधार या नाम बढ़ोत्तरी के कॉलम में जाकर क्लिक करें।
– अपने सभी दस्तावेज की स्कैन काफी अपलोड करें।
– फोटो पहचान के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
– निवास के प्रमाण पत्र के रूप में राशन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली या फोन का बिल शामिल करना होगा।

“18 साल की आयु पूरी कर चुके लोग अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें जिससे सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
– राजेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वित्त”

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago