Categories: NewsPolitics

सांसद रवि किशन की पहल, 33.35 लाख लोगों को मिली मदद, कोरोना काल में हर किसी के आए काम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सदर सांसद और सिने स्टॉर रवि किशन ने कोविड संक्रमण के दौरान हर किसी दिल खोलकर मदद की। सांसद की सराहनीय भूमिका की चर्चा हर जगह हो रही है। अपने संसदीय क्षेत्र के साथ—साथ उन्होंने ​देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों की सहायता की। उनके प्रयास से करीब 33.35 लाख के लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटी। कोरोना से बचाव के लिए सांसद रवि किशन जहां लोगों को वीडियो मैसेज के जरिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं कोविड से बचाव और टीकाकरण के प्रति व्यवहार परिवर्तन में योगदान दे रहे हैं। सांसद ने घर-घर जाकर राशन वितरित करवाया, स्वच्छता अभियान का खुद हिस्सा बने और दिहाड़ी मजदूरों को कोरोना कर्फ्यू के दौरान 1000-1000 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। उन्होंने जनसमुदाय से अपील की है कि लोग कोविड से डरें नहीं, बल्कि सतर्कता के साथ उसका सामना करें। कोविड पाजिटिव होने पर लोगों को केवल गंभीर परिस्थिति में ही चिकित्सक के सुझाव से अस्पताल जाना चाहिए। हल्के लक्षणों वाले कोविड मरीज घर पर ही ठीक हो जाते हैं।

तीन सौ बेड अस्पताल के संचालन में अहम रोल
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 300 बेड के अस्पताल के संचालन में मुख्य भूमिका निभाने वाले सांसद ने रामगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाने के लिए भी अपने सांसद निधि और केंद्रीय योजना के तहत 40 लाख रुपए का आवंटन कराया है। उनके सहयोग से जिले में 15 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। सांसद रवि किशन की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास फलीभूत हुए जिसका नतीजा है कि राज्य में कोविड से स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी तक पहुंच चुकी है। जनजागरूकता कार्यक्रमों का असर है कि 2.24 करोड़ से अधिक लोग टीके लगवा चुके हैं।

तीसरी लहर से निपटने को तैयार उत्तर प्रदेश सरकार
सांसद रवि किशन का कहना है कि उत्तर प्रदेश कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
सभी क्षेत्रों में बाल रोग विशेषज्ञ क्लिनिक स्थापित किए जा रहे हैं और गोरखपुर में 120 बाल चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भले ही कोविड संक्रमण का प्रसार थोड़ा थमा है। लेकिन सतर्कता का स्तर बनाए रखना है। मॉस्क पहनकर, दो गज की दूरी रखकर और शारीरिक दूरी बनाए रख कर ही कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। याद रखना होगा कि महामारी वास्तव में तभी समाप्त होती है जबकि उसे हर जगह से हार मिले।

कोरोना की लड़ाई में सबके साथ, खत्म होगा वायरस
30 दशकों में हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड भाषाओं में 600 से अधिक फिल्में कर चुके सांसद रवि किशन ने कोविड के इस कठिन दौर में लोगों की सेवा करना और उनके लिए मौजूद रहने को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। उनका कहना है कि इस लड़ाई में सभी एक साथ हैं और लोगों को निराश नहीं होना है। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर व्यक्ति के जीवन की रक्षा को अपना कर्तव्य मानती है। लोग आश्वस्त रहें। अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ वायरस को ख़त्म करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago