Categories: NewsPoliticsUp

यूपी के गोरखपुर में दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी साधना, लगातार महिलाओं के हाथ में कमान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। ​जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भाजपा उम्मीदवार साधना सिंह का निर्वाचन तय हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में हंगामे और सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पिटाई के बीच सपा के प्रत्याशी नामांकन नहीं कर सके। एक अन्य महिला प्रत्याशी का पर्चा गड़बड़ी की वजह से खारिज हो गया। अध्यक्ष पद के लिए महज साधना सिंह का नामांकन हो सका। उनके निर्विरोध निर्वाचन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शनिवार की शाम सिविल लाइंस स्थित पूर्व मंत्री, ​कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह के आवास पर समर्थकों का ताता लगा रहा। लोगों ने आवास पर पहुंचकर उनको जिला पंचायत अध्यक्ष साधना को बधाई दी। ​उधर, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देर शाम तक प्रदर्शन किया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली गई। प्रत्याशी का नामांकन न होने की वजह से पार्टी अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को हटा दिया।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह के समर्थकों ने जश्न भी मनाया। समर्थक जुलूस निकालकर लौट गए। कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बात करती हुईं साधना सिंह ने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। वह विकास करने के लिए आई हैं और विकास करेंगी। पिछले कार्यकाल के दौरान जो कार्य शेष रह गए थे। उनको पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से लड़ना हमारी आदत है, जो भी सामने आएंगी। उनका मुकाबला किया जाएगा। मेरी जीत सुनिश्चित है। जनता से जो वादे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे।

सामान्य सीट पर महिला उम्मीदवार
गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट इस बार सामान्य हुई थी। तब यह हुआ कि इस बार किसी पुरुष उम्मीदवार को लड़ाया जाएगा। भाजपा के भीतर भी दो पुरुष जिला पंचायत सदस्यों के नाम की चर्चा हुई। सपा ने भी पुरुष उम्मीदवार की घोषणा की। बाद में साधना सिंह के चुनाव लड़ने की बात सामने आते ही बीजेपी के सभी नेता एकजुट हो गए। इससे छठवीं बार जिला पंचायत की कमान महिला अध्यक्ष के हाथ में आने की उम्मीद जती है।

इनको चुना गया जिला पंचायत अध्यक्ष
नाम पार्टी वर्ष
शोभा साहनी भाजपा 1995 से 2000
सुभावती पासवान सपा 2000 से 2005
चिंता यादव सपा 2005-2010
साधना सिंह बसपा 2010 से 2015
गीतांजलि यादव सपा 2015 से 2020
साधना सिंह- भाजपा 2021-2026 (निर्विरोध निर्वाचन तय)


साधना सिंह के नाम दूसरी बार निर्विरोध का रिकार्ड
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होने पर साधना सिंह के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज होगा। वह जिले की पहली महिला हैं जो दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभालेंगी। इसके पूर्व साधना 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। पिछली बार भी वह निर्विरोध चुनी गई थीं। दूसरी बार भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हुआ है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago