Estimated reading time: 0 minutes
लखनऊ(पवन दुबे)। भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म “ससुरा बड़ा पईसा वाला” से सुर्खियों में आई भोजपुरी हीरोइन रानी चटर्जी एक नए अवतार में नजर आएंगी। हिंदी फिल्मों के फेमस आर्टिस्ट शक्ति कपूर के साथ वह फिल्म “लेडी सिंघम” कर रही हैं। विकास प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म की मुख्य भूमिका में रानी चटर्जी और शक्ति कपूर हैं। एक्टर गौरव झा भी इस फिल्म में एक सशक्त भूमिका निभा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म की शूटिंग को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह है। कैमरामैन हेमंत महेश्वरी ने कई फिल्मों में बेहतरीन कैमरा पर्सन का रोल अदा किया है।
इस फिल्म के एक्शन मास्टर हीरालाल यादव और डांस डायरेक्टर पप्पू खन्ना हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में की जा रही है। लखनऊ के कलाकारों को भी इसमें अभिनय का पूरा मौका दिया गया है। लखनऊ के थिएटर आर्टिस्टों की फिल्म जगत में बहुत मांग है। इसलिए फिल्म में लखनऊ के कलाकारों को मौक़ा दिया गया।
निर्माता सरला ए सरगोई और राहुल शर्मा हैं। निर्देशन की कमान दिलीप गुलाटी के हाथ में है। डायरेक्टर दिलीप गुलाटी यूपी में सैकड़ों फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं जिसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से ग्रांट राशि भी दिलवाई है। उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में “सांवरिया मोहे रंग दे” और “भाग्य ना जाने कोई”, “हम है जोड़ी नंबर वन” जैसी फिल्में शामिल हैं। समाज को एक संदेश देकर जाने वाली फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म में म्यूजिक यश कुमार का है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…