Categories: BhojpuriEntertainment

Gorakhpur में बोलीं पाखी: भोजपुरी में अच्छी कहानी और स्क्रिप्ट की कमी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के पास आज भी अच्छी कहानी और स्क्रिप्ट की कमी है। इनके अभाव में ये फिल्में दर्शकों पर प्रभाव नहीं छोड़ पा रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काफी प्रयास किए जाने की जरूरत है। पाखी हेगड़े बुधवार को गोरखपुर आई थीं।

भोजपुरी में एक से बढ़कर एक फ़िल्म देने वाली हीरोइन ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा से बी- ग्रेड का टैग हटाने के लिए भी कोशिश करनी होगी। अभी यह माना जाता है कि अश्लील आइटम सांग डालकर ही फिल्म चलाई जा सकती है। इसलिए इस धारणा को पूरी तरह से बदलना होगा। तेलगू फिल्मों की शुरूआत भी कम बजट से हुई थी। लेकिन आज यह इंडस्ट्री, हॉलीवुड को टक्कर दे रही है। भोजपुरी सिनेमा की ओर दर्शकों के आकर्षित न होने का एक प्रमुख कारण थियेटर की दुर्दशा भी है। जहां ये फिल्में चलती हैं, वहां दुर्व्यवस्था का अंबार होता है। दक्षिण की फिल्में मल्टीप्लेक्स में जाती हैं। भोजपुरी सिंगल स्क्रीन को तरसती रहती है।

यहां एक ओर भोजपुरी को आठवीं अनसूची में शामिल करने की मांग हो रही है तो दूसरी ओर सरकार भोजपुरी फिल्मों को मल्टीप्लेक्स तक नहीं पहुंचा पा रही। भोजपुरी में कई फिल्में बिल्कुल पारिवारिक हैं, लेकिन थियेटर में उन्हें पर्याप्त दर्शक नहीं मिले। चैनलों पर ये फिल्में खूब देखी गईं। लोगों ने इसे खूब सराहा। सरकार को चाहिए कि भोजपुरी फिल्मों को मल्टीप्लेक्स में चलाने को अनिवार्य बनाएं। पाखी ने कहा कि लोक परंपराओं को सहेजने को लेकर भोजपुरी सिनेमा अपेक्षाकृत योगदान नहीं कर पा रहा। रियल कांसेप्ट से जुड़ने में हम कहीं न कहीं चूक रहे हैं। महिलाओं को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ना बहुत जरूरी है। लेकिन वो जुड़ नहीं पा रहे हैं। इसके पहले भी अपनी फिल्मों के प्रोमोशन के लिए पाखी गोरखपुर आ चुकी हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago