Categories: Crime

सरहरी स्टेट के ईंट भट्ठे पर ढही दीवार, जिंदा दफन हो गए दो बच्चे

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर स्थित ईंट भट्टे पर शुक्रवार की सुबह दीवार ढहने से दो बच्चे जिंदा दफन हो गए। बच्चों के गायब होने पर जब उनके मां- बाप ने खोजबीन शुरू की तब घटना का पता चला। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ईंट भट्टों पर रांची- झारखंड के सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। उनके परिवार के लोग भी उन्हीं ईट भट्टों पर रहते हैं। मां-बाप जब काम पर जाते हैं तो कैंपस में ही उनके बच्चे कच्ची-पक्की ईंटों के ढेर पर खेलते रहते हैं।

मंगलपुर के साईं ईंट भट्टे पर झारखंड के बरगांव के विरसा उरांव का परिवार काम करता है। उसके दोनों बच्चे हरीश(4) और सुजीत(2) खेल रहे थे। तभी अचानक भट्ठे की दीवार ढह गई। हादसे में दोनों दब गए। कुछ देर बाद मां-बाप ने तलाश शुरू की घटना की जानकारी हुई।

किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि ईंट भट्ठा सरहरी स्टेट के राय अनूप प्रसाद का है। घटना की सूचना पर सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय राय, राजस्व कर्मचारी मौके पर गए।

कौड़ी के भाव जिंदगी, रिस्क पर होता काम
ईंट बच्चों पर काम करने वाले मजदूरों की जिंदगी कौड़ी के भाव होती है। सस्ते दरों पर रांची- झारखंड आने वाले मजदूरों के लिए शिक्षा- स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता है। उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई कोई इंतजाम नहीं होता। ईंट पाथने से लेकर चट्टा लगाने तक मजदूरों की अहम भूमिका होती है।

इसके बदले में वह कौड़ी का भाव पाते हैं। हर हफ्ते उनको कौड़ियों के हिसाब से भुगतान दिया जाता है। ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार चाहते हैं कि कम से कम दाम में उनका काम निकल जाए। कुछ गिने- चुने ईंट भट्टों पर मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं मिल पाती है। ईंट भट्टे पर हुए हादसे की जानकारी पुलिस को देने के बजाय मालिक ने खुद ही निपटाने का प्रयास किया। उनके कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार को किसी तरह से मैनेज करके लाशों को दाह संस्कार के लिए भिजवा दिया। लेकिन धीरे-धीरे यह बात खुल गई और किसी ने एसडीएम को बता दिया। तब इस प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर गए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago