Categories: Crime

‘चैन’ लुटेरे को लगी पुलिस की गोली, शाहपुर इलाके में हुई मुठभेड़

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के लल्ला चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश सूरज साहनी के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूछताछ के आधार पर उसकी साथी की पहचान कर तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि शाम में झरना टोला के पास सुमन नाम की जिस महिला से चेन लूट की वारदात हुई थी उसे सूरज ने ही अंजाम दिया था। इसके बाद से सोने की चेन, बाइक, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद कर लिया गया है।
पुलिस को देखकर भागा बदमाश, चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक, झरना टोला में लूट की वारदात होने के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। रात में बदमाशों के आने की सूचना पर शाहपुर इंस्पेक्टर आनंद पुलिस टीम के साथ कौवाबाग के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखते ही बदमाश भगाने लगे और आगे पादरीबाजार चौकी इंचार्ज दीपक सिंह चे‌किंग कर रहे थे। बदमाश एक बार फिर चौकी के पास से आगे भागे और पुलिस पीछे पड़ गई। आगे मोहनापुर लल्ला चौराहे से मुड़कर बदमाश भागने की कोशिश किए तभी उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस को करीब आता देख बदमाश सूरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें सूरज साहनी के पैर में गोली लग गई जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को सतर्कता के साथ गिरफ्तार कर लिया और फिर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि फरार बदमाश के बारे में जानकारी हुई है, उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। इसके पास से लूट की चेन, तमंचा, बाइक बरामद कर लिया गया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago