Categories: EntertainmentNews

“पुरबिया के रंग, संगिनी के संग – रोटरीएन्स डे”, मालिनी अवस्थी के गीतों पर हुए मंत्रमुग्ध, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर चाय पंचायत संवाददाता।

रोटरी क्लब गोरखपुर का कार्यक्रम “पुरबिया के रंग, संगिनी के संग” – रोटरीएन्स डे ए होटल क्लार्क्स इन ग्रैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहीं।
रोटरी क्लब में भव्य स्वागत किया गया। गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में एडीजी जोन अखिल कुमार और एसपी क्राइम डॉ. एमपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे।

गणेश वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरूआत
रोटरी क्लब के कार्यक्रम की शुरुआत में पावनी अग्रवाल ने गणेश वंदना पर एक शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। रोटरीएन्स रंजना सिन्हा एंड ग्रुप ने अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए कजरी गायन प्रस्तुत किया। श्रेयांशी श्रीवास्तव ने लोक नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रोटरीएन्स ने ‘सोलह श्रृंगार फैशन शो’ में अपने देश की सांस्कृतिक विरासत और साजसज्जा को प्रदर्शित करते हुए एक सन्देश दिया कि आज की महिला सुन्दर होने के साथ-साथ सशक्त भी हैं। रोटरीएन्स रचना दास एंड ग्रुप ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया।

गायन से सब हुए मंत्रमुग्ध, याद किए पुराने दिन
मुख्य अतिथि मालिनी अवस्थी ने अपने गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रोटरी क्लब को इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की बधाई दी। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी संगीत की शिक्षा गोरखपुर से शुरू की थी। पुराने किस्से बताती हुईं वह भावुक हो उठीं। मालिनी अवस्थी और एडीजी अखिल कुमार ने संध्या निषाद के कार्य की सराहना की।

संध्या के साथ सेल्फी लेतीं मालिनी अवस्थी।

अपने आप में संगीत हैं मालिनी अवस्थी
अध्यक्ष सर्वेश दुबे ने कहा कि मालिनी अवस्थी खुद अपने आप में एक संगीत हैं, सुर और ताल का संगम जब आप के साथ होता है तो समय मानो थम सा जाता है और सब मंत्र मुग्ध हो जाते हैं। नि:संदेह ही उनका रोटरी क्लब में आना रोटरियन एवं रोटरीएन्स सदस्यों के लिए एक प्रेरणा है।

मुख्य अतिथि को प्रभावित करने की प्रशंसा
सचिव सतीश राय ने रोटरीएन्स को उनकी प्रस्तुतियों से अपने मुख्य अतिथि को प्रभावित करने की प्रशंसा की और रोटरीएन्स डे को सफल बनाए की बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक रो. प्रवीर आर्या, निदेशक क्लब सर्विस रो. मनीष जैसवाल, सह संयोजक आशीष दास ने सभी आयोजकों और रोटरीएन्स को विशेष रूप से रोटरीएन्स डे आयोजन को अपने मेहनत से सफल बनाने की बधाई दी। इस अवसर पर गीता दुबे, रीना तिवारी, सुनीता राय, रीना त्रिपाठी, डॉ. नवनीता पटेल, किरण त्रिपाठी, नुसरत जहां ,नीलू अग्रवाल, माला श्रीवास्तव, मदुलिका ब्रिजेश, रश्मि श्रीवास्तव,शानू श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तवा, आशा कंदोई, महावीर कंदोई, पुरुषोत्तमदास रामरायका, आशुतोष मिश्र, मनीरंजन सिन्हा, मान्धात सिंह, महेश गर्ग, संचित श्रीवास्तव, रोहित कुमार,प्रशांत कुमार, विनोद केडिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago