Categories: News

बैंक आफ इंडिया ने मनाया 116वां स्थापना दिवस

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बैंक आफ इंडिया गोरखपुर जिले की सभी शाखाओं में बैंक का 116वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक की गोरखनाथ शाखा तथा एसएमई  अरबन सेंटर की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शाखा की महिला ग्राहकों एवं सुकन्या खाताधारकों के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर इसकी शुरूआत की गई। बातचीत के दौरान कई ग्राहको ने अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में बैंक आफ इंडिया के योगदान और बैंक की सेवाओ से संबंधित अपने अनुभव को साक्षा किया।

ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान बैंक के स्टाफ सदस्यों ने बैंक की एमएसएमई उद्योगों तथा भारत सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। बैंक ने अपने 116वें स्थापना दिवस पर शहर तथा आसपास की समस्त शाखाओं में ग्राहकों को गृहऋण,  वाहन ऋण, सूक्ष्म और लघु उद्योग ऋण, कृषि और खाद्यान्न से संबंधित विभिन्न ऋण वितरित किए। बैंक के इस स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए बैंक की प्रत्येक शाखा पर एक पौधा लगाने की शुरूआत की गई। इस दौरान एसएमई अर्बन सेंटर के मुख्य प्रबंधक सूर्यमनि आचार्य, शाखा प्रबंधक आशुतोष, अभिनव गर्ग, राघवेंद्र राव, विकास, आदित्य, राजकौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago