Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर चाय पंचायत संवाददाता।
गोरखपुर जर्नलिस्टट प्रेस क्लब कार्यकारणी ने सराहनीय कार्य करने वाले मीडिया कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया। गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाकर कई लोगों की जान बचाने का साहस दिखाने वाले टीवी चैनल के पत्रकार हरेंद्र धर दुबे, फोटोग्राफी के जरिए विभिन्न समस्याओं को उजागर करते हुए लोगों की मदद में सहयोग करने वाले फोटो जर्नलिस्ट राजेश राय और कोविड संक्रमण के दौरान पीड़ित होने के बावजूद अपने कामों की जिम्मेदारी निभाने वाले टीवी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट अखिलेश पांडेय को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रेस अध्यक्ष की पहल, अच्छे कार्य पर करेंगे सम्मानित
प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कंडेय मणि की पहल पर सराहनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की परंपरा का आगाज हुआ है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मार्कंडेय मणि त्रिपाठी ने कहा कि हम विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं। फोटो जर्नलिस्ट राजेश राय ने अपने संस्थान से वीआरएस ले लिया है। जबकि हरेंद्र दुबे ने सिलेंडर की आग को बुझाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वह चाहते तो वीडियो बनाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दे सकते थे। लेकिन उन्होंने पत्रकारिता के साथ— साथ दायित्व भी निभाएं। अध्यक्ष ने कहा कि अलिखेश पांडेय हमारे बड़े भाई हैं। उनकी छाया में बहुत से लोगों ने वीडियो जर्नलिज्म सीखा है। अखिलेश पांडेय हम लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक होते ही वह ड्यूटी पर आ गए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोज यादव ने किया। इस दौरान प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष बैजू गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य अगंद प्रजापति, संजय कुमार, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…
View Comments
शानदार प्रयास शानदार खबर पूरी टीम को बधाई