Categories: Crime

सफाई कर्मचारी ने दोस्तों संग मिलकर साफ की थी बैंक की तिजोरी, क्राइम ब्रांच ने कर लिया गिरफ्तार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। कोतवाली के चरण लाल चौक पर इलाहाबाद बैंक की ब्रांच में रहस्यमय चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने मंगलवार को किया। बैंक का सफाई कर्मचारी ही चोर निकला। अपने दोस्त और उसके भाई संग मिलकर चोरी कर डाली। लेकिन उसकी योजना पर क्राइम ब्रांच ने 24 घण्टे में पानी फेर दिया। कर्मचारी, उसके दोस्तों को अरेस्ट कर पुलिस ने पूरा पैसा और सोना बरामद कर लिया।


चरणलाल चौक पर इलाहाबाद बैंक की शाखा में 16 ताले खोलकर 3.61 हजार रुपये और तकरीबन 20 लाख कीमत के गहने चोरी होने की खबर सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस को हुई तो हड़कम्प मच गया। पुलिस को इस बात की आशंका हो गई कि किसी बैंक कर्मचारी ने हरकत की है। एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्ता ने इस घटना के खुलासे की जिम्मेदारी एसपी सिटी  डॉ. कौस्तुभ, एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा और सीओ क्राइम प्रवीण कुमार सिंह को सौंप दी।कर्मचारियों से पूछताछ में चोरी की असलियत सामने आ गई। सफाई कर्मचारी चिलुआताल थाना क्षेत्र के उतरासोत निवासी रामविशाल और उसके दोनों साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से काले बैग में रखा 3,65000 रुपया और गहना बरामद हो गया।

पुलिस की कड़ाई से राम विशाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसने वाल्ट खुला छोड़ दिया था। उस पर भरोसा कर बैंक मैनेजर और कर्मचारी घर चले गए। सोमवार की सुबह 9.10 बजे बैंक पहुंच कर लॉकर में रखा रकम और गहने अपने दोनों रिश्तेदारों को देकर भेज दिया। उनके जाने के बाद उसने बैंक मैनेजर को चोरी की जानकारी दी। पूछताछ में मालूम हुआ कि उसके दोनों दोस्त तिवारीपुर क्षेत्र के मंझरिया निवासी अजय और रंजीत निषाद सगे भाई हैं। रामविशाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह 9.10 मिनट पर बैंक पहुंचा। सात मिनट में स्ट्रांग रूम के सेफ्टी लॉकर में रखी नकदी और गहने समेट कर अपने दोस्त के हाथ भेज दिया। फिर बैंक मैनेजर को चोरी की जानकारी दी। उसे लगा कि पुलिस कहानी पर यकीन कर लेगी। लेकिन जांच के पहले कदम पर ही राम विशाल ने पुलिस को क्लू दे दिया था।

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago