Categories: EducationNewsUp

बिटिया के साहस को सलाम: रोजाना नाव चलाकर जा रही स्कूल, राहुल गांधी ने सराहा, निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। राप्ती नदी में आई बाढ़ के पानी से बहरामपुर, दक्षिणी मोहल्ला पूरी तरह से डूबा हुआ है। इस मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। सड़क मार्ग से संपर्क कटने की वजह से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मोहल्ले के रहने वाले दिलीप साहनी कारपेंटर हैं। उनके चार बच्चों में तीन बेटे और सबसे छोटी बेटी संध्या शहर के राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है जो रोजाना अकेली नाव चलाकर स्कूल आती—जाती है। बेटी के स्कूल जाने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। नौसढ़ के रहने वाले एक टीवी चैनल से जुड़े संवाददाता अजीत कुमार ने बिटियां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली। गोरखपुर की यह तस्वीर दिल्ली तक पहुंची है। संध्या के स्कूल जाने के जज्बे को सलाम करते हुए राहुल गांधी ने ट्विट किया है।

स्रोत: सोशल मीडिया।

राहुल गांधी का ट्विट
ये बच्ची मुश्किल परिस्थिति, ठप प्रशासन व अनिश्चित भविष्य होने पर भी हिम्मत नहीं हारी। संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है।

— 15 दिनों से संध्या का पूरा मकान पानी में डूबा हुआ है।
— परिवार के लोग छत पर खाना बनाकर खा और सो रहे हैं।
— संध्या रेलवे में नौकरी करना चाहती है। उसके पास स्मार्ट फोन नहीं है।
— मोबाइल न होने से संध्या ने रोजाना स्कूल जाकर पढ़ाई करने की ठानी।
— संध्या ने अकेली ही नाव चलाकर स्कूल जाने का फैसला लिया।
— पानी में नाव चलाकर बाहर निकलने में कुल 20 मिनट का समय लगता है।
— रोजाना स्कूल आने—जाने के लिए संध्या को करीब ढाई सौ मीटर पानी करना पड़ता है।
— नाव चलाकर स्कूल जाने का साहस दिखाने वाली संध्या अब सुर्खियों में आ गई है।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने की मुलाकात, बढ़ाया हौसला
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद उसके घर पहुंचे। डॉक्टर संजय निषाद ने संध्या के हौसले की तारीफ की और परिवार को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि संध्या सहानी उनकी बिरादरी के लिए अब एक रोल मॉडल बन चुकी है। संध्या जैसी दूसरी बेटियों के पढ़ाई के लिए वह जल्द ही हर जिले में निषादों के लिए एक अलग से विद्यालय खुलवाएंगे। संध्या को हॉस्टल में भर्ती कराने और बाद में नौकरी दिलवाने के साथ-साथ उसके परिवार की हर जरूरत को पूरा कराने का आश्वासन संजय निषाद ने दिया है। डॉ. संजय ने संध्या को सम्मानित करते हुए उसका हौसला बढ़ाया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago