केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिले डाकघर अल्प बचत अभिकर्ता, समस्या दूर करने की मांग उठाई

0
1067

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात की। अभिकर्ताओं ने एक मांग पत्र देते हुए विभिन्न समस्याओं की तरफ ध्यान दिलाया। पदाधिकारियों ने कहा कि 50 साल पूर्व जब एजेंसी सिस्टम बनाया गया था तब असलास —5 कार्ड का प्रयोग करने का प्राविधान किया गया। इसकी छपाई और सप्लाई का काम वित्त मंत्रालय के अंर्तगत राष्ट्रीय बचत संस्थान नई दिल्ली से किया जाता है। लेकिन सात—आठ साल से संस्थान की तरफ से कार्ड की छपाई और सप्लाई का काम में ढिलाई की जा रही है। इससे देशभर में कार्ड की आपूर्ति नहीं हो रही। बिना कार्ड के महिला अभिकर्ताओं को कलेक्शन के​ लिए जाना पड़ता है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय बचत संस्थान और डॉकघर के अधिकारियों को भी है।

कंप्यूटर में जरूरी हुआ कार्ड, संकट में महिला एजेंट
पदाधिकारियों ने वित्त राज्यमंत्री को बताया कि एक नवंबर 2011 से डॉक विभाग ने अपने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बदलाव करके असलास— 5 कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। इस वजह से महिला अभिकर्ताओं का कोई नंबर अंकित नहीं हो पा रहा है। इससे उनका कलेक्शन प्रभावित हो रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि 20 अक्टूबर 2021 को वित्त मंत्रालय ने कार्ड छपाई की जिम्मेदारी डॉक विभाग को दे दी है। कर्मचारियों का कहना है कि अभी कार्ड छपने में छह माह तक लग जाएगा। कार्ड के अभाव में महिला अभिकर्ताओं के सामने रोजी—रोटी का संकट बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली में अधिकारियों को करेंगे निर्देशित
राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार मिश्र, संगठन मंत्री नरसिंह सिंह पप्पू, अमरदीप शर्मा, रामनाथ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णा नंद गुप्ता सहित कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज सहित अन्य जनपदों के पांच हजार से अधिक अभिकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने दिल्ली में अधिकारियों से बात करके सोमवार को अपने आवास पर तलब किया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियोंं से बात करके समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

Leave a Reply