Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर।
जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कक्षा एक से दस तक संचालित सभी विद्यालयों को दो जनवरी 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सरकारी, सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


















